चांडिल में मनाया गया पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो का 64 वा जन्म जयंती

 


चांडिल : सरायकेला जिला अंतर्गत चांडिल प्रखंड में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो का 64 वा जन्म जयंती झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मनाया गया। चांडिल स्थित कार्यालय में JMM केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा और CM के बरिष्ठ मामा गुरुचरण किस्कु ने संयुक्त तौर पर केक काटकर पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो का जन्म जयंती कोविड-19 के नियमों को पालन करते हुए मनाया। इस दौरान झामुमो के केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो आज भी पूरे झारखंड के लोगों के दिलों में बसे हुए हैं उनके व्यक्तित्व और सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता।


वहीं दूसरी ओर भादुडीह स्थित झामुमो कार्यालय में झामुमो नेता सह जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश लायक के नेतृत्व में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो के 64 वां जन्म जयंती केक काटकर मनाया गया। जहां जिला पार्षद ओमप्रकाश लायक ने कहा स्वर्गीय सुधीर महतो कोल्हान ही नहीं पूरे झारखंड के जमीन से जुड़े हुए एक आंदोलनकारी नेता थे। उक्त समारोह मैं राहुल वर्मा, कार्तिक महतो, आशीष मंडल, किशन कुमार आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments