रेडियो पर पढ़ाई करते छात्र
राँची : झारखंड में आज सोमवार 28/06/21 से पहली बार रेडियो के माध्यम से पढ़ाई शुरू हुई। मीडियम वेब और एफएम चैनलों पर सुबह और शाम को यह पढ़ाई होगी। अभी यह पढ़ाई नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों केे लिए शुरू हुई है। बता दे कि "हमारा रेडियो हमारा विद्यालय" कार्यक्रम के तहत, राज्य में आकाशवाणी के सभी पांच स्टेशनों रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, डालटनगंज एवं हजारीबाग के अलावा भागलपुर से सुबह और शाम शैक्षणिक सामग्री का प्रसारण होगा। अभी जमशेदपुर और चाईबासा में एफएम पर इसका प्रसारण होगा है। बाद में शेष बचे छोटे क्लास के बच्चों को भी इससे जोड़ा जाएगा।
रांची, हजारीबाग और चाईबासा से सुबह 9.20 बजे, जमशेदपुर से 9.30 बजे, डालटेनगंज से 9.15 बजे, जबकि भागलपुर से 12 बजे यह पढ़ाई होगी। इसी प्रकार रांची, डालटेनगंज और भागलपुर से शाम 5.45 बजे, हजारीबाग से 5.50 बजे और चाईबासा से 6.30 बजे पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग को विश्वास है कि स्मार्ट फोन के अभाव में पढ़ाई से वंचित रहनेवाले छात्रों को इससे काफी लाभ होगा। गौरतलब है कि कुल 40 लाख बच्चों में से करीब 13 लाख बच्चे ही स्मार्ट फोन के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं या फिर वाॅट्सएप के माध्यम से उनके पास डिजिटल सामग्रियां पहुंच रही हैं। शेष बचे 27 लाख बच्चों को रेडियो और दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ाने की व्यवस्था तय हुई है। दूरदर्शन पर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वर्गवार पढ़ाई होगी। हालांकि इसमें शिक्षकों की भूमिका भी अहम होगी। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को समय पर कार्यक्रम से जोड़ना होगा जिससे बच्चे इस पढ़ाई का लाभ ले सके।


1 Comments
इससे यह प्रमाणित होता है कि अभी विद्यालय नही खुलने वाला है।
ReplyDelete