फाइल फोटो
चांडिल : सरायकेला जिला अंतर्गत इचागढ़ थाना क्षेत्र के चुटिया गांव में पुलिस ने छापामारी कर क्रिटी महतो के घर से एक देसी डबल बैरल बंदूक या दोनाली बंदूक बरामद किया है। फिलहाल कृटि महतो फरार है। इधर इचागढ़ पुलिस कृटि महतो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान शुरू कर दी है। इस संबंध में इचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कृटि महतो के घर में अवैध हथियार है। उक्त गुप्त सूचना के आधार पर इचागढ़ पुलिस ने जब क्रिटी महतो के घर में छापामारी की तो उन्हें एक देसी डबल बैरल बंदूक बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि इचागढ़ थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

0 Comments