झारखंड के नए राज्यपाल बने रमेश बैंस, राष्ट्रपति ने 08 राज्यो के राज्यपाल नियुक्त किये

झारखण्ड के नए राज्यपाल रमेश बैंस
 
दिल्ली: रमेश बैस झारखंड के नए राज्यपाल होंगे. रमेश बैस अब राज्य में द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे. द्रौपदी मुर्मू झारखंड की 9वीं राज्यपाल 2015 में बनी थी. इसके अलावा वो राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल भी थी। बता दे कि छत्तीसगढ़ के रायपुर से सांसद रह चुके हैं रमेश बैस.

झारखंड के नए राज्यपाल बने रमेश बैस..

रमेश बैंस त्रिपुरा के राज्यपाल रह चुके हैं. वहीं रायपुर के सांसद भी रहे हैं. इससे पहले भारत की सोलहवीं लोकसभा में छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से सांसद थे. 2014 के चुनावों में इन्होंने छत्तीसगढ की रायपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया. छत्तीसगढ़ राज्य से लगातार 7 बार जीत दर्ज करके सांसद तक पहुंचने वाले लोकप्रिय नेता है.

रमेश बैंस ने पार्षद से शुरू की अपना राजनीतिक सफर 

रमेश बैस 7 बार सांसद रह चुके हैं. रमेश बैंस ने पार्षद से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. रमेश बैस भारत की 16वीं लोक सभा के सदस्य हैं. भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं. बैस 1978 में रायपुर नगर निगम के लिए चुने गए थे और 1980 से 1984 तक मध्यप्रदेश विधान सभा के सदस्य भी थे. वे 1989 में रायपुर, मध्यप्रदेश से 9वीं लोक सभा के लिए चुने गए थे और 11वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा में फिर से निर्वाचित हुए थे. उन्होंने भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।

राष्ट्रपति ने इन राज्यों में किए नए गवर्नर नियुक्त... 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल, हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया. मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments