ABVP चांडिल नगर इकाई द्वारा मनाया गया 73वां राष्ट्रीय छात्र दिवस, छात्र हित मे हमेशा आगे रहने का लिया संकल्प

 

कार्यक्रम करते एबीवीपी केे छात्र नेता

चांडिल : ABVP चांडिल नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष प्रोफ़ेसर जे.के सिंह के नेतृत्व में 73वां राष्ट्रीय छात्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अभाविप के झारखंड प्रदेश सहमंत्री बापन घोष तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नयन हलदर ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर की। इस दौरान अभाविप के प्रदेश सहमंत्री बापन घोष ने कहा की ABVP विश्व में सबसे बड़ा छात्र संगठन है। एंव यह संगठन हमेशा से छात्र हित के साथ-साथ समाज हित का भी कार्य करता रहा है।
वही छात्र नेता अजय मंडल ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी जैसे विकट परिस्थितियों में भी आगे बढ़कर लोगो की सेवा की।
साथ ही जिला मीडिया संयोजक सनातन गोराई ने कहा की आज विश्व पटल पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा छात्र हित मे व छात्रों की समस्याओं का समाधान एवं विश्वविद्यालय की समस्याओं का समाधान कर रही है। जिससे सभी के बीच एक विश्वास का माहौल बना जिसका लाभ आने वाली युवा पीढ़ी को मिलेगा। ABVP देश ही नही विदेशों में भी अपना परचम लहराई है। जिसके हमे गर्व है। 
 इस अवसर पर अजय मंडल, प्रदीप दास, मिथुन कुमार, गौतम सिंह, निक्की जालान, सोमनाथ महतो, संजीव महतो आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।

Post a Comment

0 Comments