चांडिल : इंचागढ़ विधानसभा के कुकरू प्रखण्ड का आजसू छात्र संघ कमिटी का पुनर्गठन बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समीप एक बैठक में विस्तृत चर्चा कर किया गया। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कोल्हान विश्वविद्यालय महासचिव सह सरायकेला जिला प्रभारी विमलेश कुमार मंडल एंव संचालन दुबराज महतो ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से कुकरू प्रखण्ड अध्यक्ष मेघनाथ महतो और वरीय उपाध्यक्ष विष्णु महतो एंव विविशन महतो को चुना गया। वही मिर्तूनजय महतो, राजू हजारा, युधिष्ठर महतो, जागरू महतो को उपाध्यक्ष तो मेघनाथ केसरिया को महासचिव एंव मधुसूदन महतो, मथुरा महतो, नवीन कुमार महतो को सचिव तो सहसचिव संजय हांसदा, नागेश्वर महतो, प्रदीप पाण्डे को चुना गया। वही कोषाध्यक्ष महादेव महतो तो मिडिया प्रभारी सीमांत महतो को चुना गया।
इधर, कमिटी गठन के बाद वहा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विमलेश मंडल ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो के निर्देशानुसार सरायकेला जिले के सभी प्रखंडों में प्रखण्ड कमिटी गठित की जा रही है। वही उन्होंने सभी नवनिर्वाचित कमिटी प्रभारियों को बधाई दी एंव सभी को माला पहनाकर अभिनन्दन किया। साथ ही साथ अधिकार और कर्तव्य से अवगत कराते हुए छात्र हित और संगठन हित कार्य करनें को कहा।
इस मौके पर बुधेश्वर पोद्दार, विवेक कुमार महतो, शिशुपाल महतो, दीपक महतो, प्रदीप प्रमाणिक, रंजीत महतो , गौरीशंकर सेन, मंगल चंद महतो , संतोष कुमार, मनीश आदि उपस्थित थे।
चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।
9155545300
आपसब झारखण्ड के हर जिले की खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल Sunrise Breaking News पे जाकर देख सकते है।
यहाँ लिंक से भी न्यूज़ चैनल पर जा सकते है।
👇👇👇👇👇👇👇
https://youtube.com/c/SunriseBreakingNews

0 Comments