चांडिल : चौका मोड़ में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इस दौरान अभिषेक आचार्य ने कहा कि विगत दिनो भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी आकाश महतो के ऊपर चांडिल थाना प्रभारी के द्वारा वर्तमान राज्य सरकार के नेताओं के दबाव में आकर षडयंत्र के तहत झूठा मुकदमा दर्ज किया है। आकाश महतो की लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए साजिश के तहत विपक्षी नेताओं के द्वारा प्रशासन को दबाव देकर घटना के दो दिन बाद झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया। जिसका सरायकेला जिला भाजपा युवा मोर्चा कड़ी शब्दों में विरोध करता है। उन्होंने बताया कि विगत 24 जून को जमशेदपुर के हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा NH33 मुखिया होटल के समीप गौ तस्करी कर रहे दो वाहन को पकड़ा गया था। उक्त घटना के घंटो बाद हमारे युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी आकाश महतो को इसकी सूचना दी गयी थी जिसके उपरांत आकाश माहतो उनके द्वारा दिए पते पर पहुंचे और तत्काल तस्करी की सूचना चांडिल DSP संजय सिंह को दूरभाष के माध्यम से इसकी सूचना दी। इस तरह आकाश महतो गौ तस्करी की सूचना प्रशासन को देकर एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय दिया।
लेकिन प्रशासन नेताओं के दबाव में आकर उल्टा आकाश माहतो के खिलाफ ही रंगदारी व मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। जो आश्चर्यजनक है। जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य ने स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि आकाश महतो के ऊपर दर्ज झूठा मुकदमा को उच्च स्तरीय जांच कर अभिलम्ब उनका नाम हटाया जाय अन्यथा पार्टी कार्यकर्ता के सम्मान हेतु भाजपा युवा मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक उग्रआंदोलन करने को बाध्य होगी जिसका जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री युधिष्ठिर महतो, भाजपा नेता दिलीप महतो व भाजपा चांडिल मंडल अध्यक्ष खगेन महतो उपस्थित थे।
चांडिल से भास्कर मिश्रा की रोपोर्ट।

0 Comments