चांडिल- किसान श्रमदान कर जुड़िया में बांध का मरम्मती कर कृषि करने को मजबूर, सरकार दे ध्यान - दिलीप

बांध बांधते हुए किसान

चांडिल : किसानों के नाम का दामन थाम सत्ता में आने वाली सरकार को किसानों की सुध लेना जरूरी उक्त बातें भाजपा नेता दिलीप माहतो ने कहते हुए बताया कि चांडिल प्रखंड अंतर्गत ग्राम धुनाबुरु टोला नूतनडीह के सैकड़ों किसानो ने श्रमदान कर जुड़िया पर बांध का मरम्मती कर कृषि कार्य में लग गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी किसान सरकार के दिशा निर्देशानुसार श्रीविधि के माध्यम से ही धान की खेती करते आ रहे हैं। मगर किसानों का दुख है कि उक्त जुड़िया बांध के मरम्मत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी जिससे उनके कृषि कार्य में बाधा उत्पन्न होती रहेगी।

नूतनडीह के सैकड़ों किसानों ने झारखंड सरकार से मांग करी है कि किसी भी विभाग के द्वारा उक्त बांध की संपूर्ण मरम्मति कार्य को करा दिया जाए जिससे किसानों को खुशहाली मिले और हर साल किसानों को श्रमदान कर उक्त बांध का मरम्मत ना करना पड़े। भाजपा नेता ने दिलीप माहतो ने कहा कि सरकार चुनाव के समय किसान किसान करती है मगर आज जब जरूरत है तो किसानों के दर्द की सुधि लेना वाला कोई नही है किसानों को खुद श्रमदान कर बांध बनानी पर रही है। मंगलवार को श्रमदान करने वाले किसानों में सहदेव महतो, गुरुपद महतो, त्रिलोचन महतो, प्रकाश महतो, बुद्धेश्वर महतो आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।
9155545300

Post a Comment

0 Comments