उत्तर प्रदेश : यूपी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शुक्रवार को प्रदेश में 349 ब्लॉक प्रमुखों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वही आज 476 पदों के लिए वोटिंग हुई और उसके बाद परिणाम भी घोषित कर दिए गए। इसमें भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। राज्य में सभी 825 सीटों के नतीजे सामने आ चुकी हैं और इसमें भाजपा ने 626 सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं सपा को भारी नुकसान हुआ है और वह महज 98 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी है।
असल में उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है और इसके लिए राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य और केन्द्र सरकार की नीतियों को श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार की नीतियों और विकास योजनाओं के कारण ही जनता ने भाजपा को जीत की दहलीज तक पहुंचया है।
जानकारी के मुताबिक राज्य में सभी 825 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें भाजपा + ने 626 सीटों पर जीत का परचम लहराया, जबकि समाजवादी पार्टी+ ने 98, कांग्रेस ने 5 और अन्य 96 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। हालांकि बसपा ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था।
Sunrise Breaking News के लिए भास्कर मिश्रा की खबर।

0 Comments