दलमा मुख्य द्वार
चांडिल : जिला पुलिस की टीम ने दलमा से 14 बम बरामद किए। इसमें 8 सिलिंडर बम है और छह लैंड माइन शामिल हैं। ज्ञात हो कि नक्सलियों ने यह लैंड माइन बिछाकर पुलिस टीम को उड़ाने की साजिश रची थी। मगर पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ी घटना को टाल दिया गया। बता दे कि शनिवार की शाम तक सभी लैंड माइंस को डिफ्यूज कर दिए गए है. एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वही रांची से बम निरोधक दस्ते को बुलाकर लैंड माइंस डिफ्यूज करा दिए गए हैं। अगर पुलिस सतर्क नहीं होती तो एक बड़ी घटना घट सकती थी। पुलिस टीम फिलहाल दलमा से लौट आई है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में काफी दिनों के बाद लैंड माइंस बरामद किए गए हैं। इससे बाद पुलिस और सतर्क हो गई है।
ज्ञात हो कि इन दिनों दलमा से सटे इलाकों में सचिन का दस्ता काफी सक्रिय पाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बकरीद के पहले करीब 20 से 25 माओवादियों का एक दस्ता उक्त क्षेत्र में देखा गया हैं। इसी की सूचना के बाद पुलिस ने दलमा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज किया था। बता दे कि सचिन के साथ उसके दस्ते में मदन महतो, सागर कुमार ओर श्याम सिंकू भी सामिल व सक्रिय हैं।


0 Comments