राँची : झारखंड में मॉनसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश का सिलसिला राज्य के उत्तरी हिस्सों में जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने संताल के क्षेत्र समेत हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह में कही-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई हैं। राजधानी और आसपास के जिलों में भी घने बादल छाए रहेंगे। एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। पलामू और कोडरमा में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रह सकता है। गिरिडीह और जमशेदपुर में उमस की गर्मी महसूस होगी। इन दोनों शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान अधिक रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
0 Comments