चांडिल : विगत कई दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने से ईचागढ़ तथा कुकडू प्रखंड के सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं। दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हुए एंव कई घर ढह गया। लेकिन इस क्षेत्र की जनता का यह दुर्भाग्य हैं कि अभीतक राज्य सरकार की ओर से किसी तरह का राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है। उक्त बातें आजसू पार्टी के देवराज महतो ने कही, उन्होंने आगे बताया कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुकडू प्रखण्ड के आमाबुरु, दयापुर, झापागोड़ा आदि विस्थापित गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान जिन परिवारों के घर डूबे हैं और क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन परिवारों को आजसू पार्टी की ओर से तिरपाल तथा कच्चा राशन सामग्री उपलब्ध कराया गया। इस दौरान देवराज महतो ने विस्थापितों से कहा कि जबतक डैम का जलस्तर कम नहीं हो जाता है, तब तक आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार विस्थापित गांवों में राहत कार्य चलाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, बादल महतो, हरेकृष्ण महतो, बुद्धदेव बनर्जी, गिडू महतो आदि मौजूद थे।
चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।
9155545300

0 Comments