चांडिल : सेवा ही संकल्प है कि ओर से चांडिल अनुमण्डल क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच चलाई जा रही निःशुल्क सेवा मुहिम कई असहाय एंव जरूरतमंद की जिंदगी में रंग लाने लगी है। बता दे कि सेवा ही संकल्प है के संस्थापक राकेश वर्मा द्वारा सेवा के क्षेत्र में नित्य नई लकीर खिंची जा रही जिसे अब लोगो के जुबान पे गाहे बगाहे कही भी सुनी जा सकती है। इसी संदर्भ में मंगलवार को संस्था द्वारा अपने सक्रिय कार्यकर्ता बादल गोराई की सूचना पर चांडिल हॉटतोला निवासी एक वृद्ध व असहाय महिला को व्हील चेयर मुहैया कराई गई।
ज्ञात हो कि संस्था के संस्थापक राकेश वर्मा को जैसे ही सूचना मिली उन्होंने एक टीम को उक्त महिला के घर भेज। उक्त वृद्ध महिला के घर टीम ने पाया कि महिला बिल्कुल ही असहाय एंव चलने फिरने में असमर्थ है।
जिसके बाद सेवा ही संकल्प है के संरक्षक पप्पू वर्मा में तत्काल एक व्हील चेयर खुद अपने साथ लेकर उक्त महिला के घर पहुंचे और वृद्ध महिला को व्हील चेयर प्रदान किया। एंव आगे भी किसी भी प्रकार की मद्दत की जरूरत हो तो मद्दत करने का आश्वासन दिया।
इधर असहाय व चलने-फिरने से लाचार वृद्ध महिला व्हील चेयर पाकर चेहरे पर खुश एंव आँखों मे आँसू साफ झलक रहे थे। ओर महिला के मुंह से एक लाइन निकली जिसका कोई नही उसका "सेवा ही संकल्प है" हमदर्द है।
बताते चले कि सेवा ही संकल्प है कि स्थापना वर्ष 2020 में कोरोना काल मे हुई थी और उसी समय से सेवा ही संकल्प हैं। निःस्वार्थ सेवा की क्षेत्र में हर रोज एक नई कृतिमान स्थापित कर रहा है जो आज भी निरंतर जारी है। मौके पर अपीन कालिंदी, विपतरनी पांडे, डब्ला मंडल, आशीष मंडल, विशाल चटर्जी, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।
9155545300

0 Comments