सम्मानित करते आजसू नेत्री रीना माहतो
चांडिल : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी ने व्यापक रूप से विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसके तहत इंचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल, नीमडीह, कुकडू, ईचागढ़ चारों प्रखंड के पांच - पांच होनहार एवं ख्याति प्राप्त आदिवासियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के विकास, उत्थान, सामाजिक न्याय और सुरक्षा के विषय पर उनसब से चर्चा की गई।
बता दे कि नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो की धर्मपत्नी रीना महतो ने आदिवासी समुदाय के लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नायक शहीद जिलपा लाया के वंशज नीमडीह के बूढ़ीबासा निवासी डांडू सिंह सरदार को सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद जिलपा लाया की प्रतिमा पर आजसू कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके पूर्व बांधडीह में स्वतंत्रता सेनानी शहीद गंगानारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, अंतराष्ट्रीय छौ नृत्य कलाकार आशुतोष सिंह को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा पलामू सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त जज पुरनापानी निवासी ज्योतिंद्र नाथ सिंह, बाड़ेदा पंचायत के युवा मुखिया यशोदा सिंह व पूर्व मुखिया बरुन सिंह, 2020 सरायकेला खरसावां जिला मैट्रिक टॉपर चातरमा निवासी सोमेन सिंह सरदार को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर नीमडीह प्रमुख असित सिंह पात्र, अजय सिंह, विकास मंडल, राजकिशोर महतो, छुटूलाल सिंह सरदार, बुलु सिंह सरदार, गहन सिंह सरदार, चमक सिंह सरदार, शक्तिपद दास, आदि मौजूद थे।
चिलगु स्थित आजसू कार्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
इधर, चांडिल के चिलगु स्थित पार्टी कार्यालय में आदिवासी दिवस मनाया गया। जहां आठ आदिवासी समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। भारतीय साइकिलिंग गर्ल सावित्री मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी गोलक बिहारी माझी की पत्नी समाजसेवी बिजली माझी, पूर्व लैम्पस चेयरमैन उमापद सिंह सरदार, ग्रामप्रधान दामोदर सिंह मुंडा, समाजसेवी गुरुपद सोरेन, पूर्व मुखिया गुरुचरण सिंह, छौ नाच कलाकार मंगल सिंह, पूर्व सरपंच प्रफुल्ल सिंह सरदार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रूद्र प्रताप महतो, दुर्योधन गोप, नरसिंह सरदार, पटल मंडल आदि मौजूद थे।
चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।
9155545300

0 Comments