JSS द्वारा शहादत दिवस मनाते हुए
चांडिल : झारखण्ड के सर्वमान्य नेता शहीद निर्मल महतो का झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में अमूल्य योगदान रहा है। उनके विचारों ने शोषित, वंचितों एवं कमजोर वर्ग के लोगों को साथ लेकर झारखंड पाने के आंदोलन को प्रेरित करने का किया था। हम उनके विचारों को मरने नहीं देगी। उक्त बातें झारखण्ड श्रमिक संघ के केंद्रीय महासचिव सह JMM नेता शैलेन्द्र कुमार मैथी ने रविवार को इंचागढ़ प्रखण्ड के मिलन चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि हम उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाकर युवाओं के लिए एक सन्देश देने का काम करेंगे। श्री मैथी ने कहा आज निर्मल दा के शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांति लाने की आवश्यकता है। आज भी इंचागढ़ के विस्थापित अपने हक से वंचित है। शहीद निर्मल दा की लड़ाई, उनके सपनों का झारखंड हम सब को मिलकर तैयार करना है।
इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया एवम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित किया। झारखण्ड श्रमिक संघ सह जेएमएम के सक्रिय कार्यकर्ताओ ने भी बारी बारी से शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित किया एवं उनके बलिदान को याद करते हुए झारखण्ड जिंदाबाद ओर शाहिद निर्मल दॅ अमर रहे के नारे लगाए गए।
आज इस अवसर पर जेएसएस के केंद्रीय महासचिव सह जेएमएम नेता शैलेंद्र मैथी, प्रफुल्लो सिंह मुंडा, अरुण माहतो, बलराम कुमार, प्रियंका माहतो, जागरण सोरेन, भीम टुडू, गोरचन्द्र हांसदा, कोकिला सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।
चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।


0 Comments