चांडिल : सरायकेला जिला पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगने की सूचना मिल रही है बता दें कि पिछले दिनों हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक के हथियार सहित नगद रूपये लेकर फरार होने की सूचना मिल रही थी जिसके बाद से ही हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक के आत्मसमर्पण करने की चर्चाएं उठने लगी थी।
इन्हीं चर्चाओं पर आज विराम लगते हुए सरायकेला जिले के इचागढ़ थाने में हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक के हथियार सहित आत्मसमर्पण करने की सूचना मिल रही है।
हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है इस संबंध में जिले के एसपी सहित तमाम आला पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। विदित हो कि नक्सली महाराज प्रमाणिक पर झारखंड सरकार ने 10लाख का इनाम घोषित कर रखा है सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले से ही महाराज प्रमाणिक कई जिले के पुलिस पदाधिकारियो के अलावे खुफिया एजेंसी के संपर्क में था। बता दें कि कोल्हान क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरायकेला खरसावां जिला घाटशिला और चाईबासा के क्षेत्रों में हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक पिछले कई वर्षो से पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। बता दें कि महाराज प्रमाणिक मूल रूप से सरायकेला जिले के इंचागढ़ थाना क्षेत्र के दारूदा गांव का रहने वाला है। इधर पुलिस महाराज प्रमाणिक और उसके दस्ते को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए जंगलों में लगातार अभियान चला रहे है। लेकिन हर बार उसके दस्ते के साथ हुए मुठभेड़ में महाराज प्रमाणिक बचकर निकलने में सफल हो रहा था। विगत दिनों भाकपा माओवादी ने कुख्यात नक्सली महाराज प्रमाणिक और बैलून सरदार को अपने पार्टी से निष्कासित कर दिया। जिसकी जानकारी दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी गई थी।

0 Comments