चांडिल : रविवार को चाण्डिल डैम स्थित शीशमहल में 116 गांव के विस्थापित युवा बेरोजगार संगठन के बैनर तले एक बैठक किया गया। जिसकीअध्यक्षता श्यामल मार्डी ने किया। बैठक के दौरान एक कमिटी का गठन किया। जिसमे कुल 11 कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। ज्ञात हो कि संयोजक मंडल मे 05 सदस्यों का चयन हुआ जिसमे जगदीश सरदार, दीनबंधु महतो, मंगल मांझी, मनोहर सिंह सरदार, विनय मुर्मु सामिल है। वही कार्यकारिणी समिति सदस्यों में कुल 06 सदस्यो का चयन हुआ जिसमें रमेश रजक, दिलिप हेम्ब्रम, जगबंधु लोहार, रविद्र सिंह सरदार, सुकराम महतो, रूहिदास मुर्मु को सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर 116 गांव के सेकड़ो विस्थापित उपस्थित थे।इधर, संयोजक मंडली व कार्यकारणी समिति का चयन होने के बाद कार्यकारिणी सदस्यो की अगला बैठक 12.9.2021 दिन रविवार को तय किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गणमान्य व बुद्धिजीवी लोग भी उपस्थित होंगे।
चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।
9155545300

0 Comments