सरायकेला : जिला के सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला आनंद प्रकाश, पुलिस अधीक्षक, सरायकेला के द्वारा किया गया। इनमें आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो का तबादला करते हुए उन्हें अभियोजन कोषांग सरायकेला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं अभियोजन कोषांग सरायकेला अतिरिक्त प्रभार अनुसंधान विंग में पद स्थापित पुलिस निरीक्षक राम अनूप महतो को सरायकेला का इंस्पेक्टर बनाया गया। जबकि आदित्यपुर थाने की कमान 2012 बैच के इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी आलोक कुमार दुबे को सौंपी गई है। इसी क्रम में पुलिस अवर निरीक्षक अली अकबर खां को नीमडीह से स्थानांतरित करते हुए पुलिस केंद्र सरायकेला में पदस्थापित किया गया है जबकि निमडीह थाना की कमान अमित कुमार गुप्ता को सौंपी गई। इससे पहले अमित कुमार गुप्ता अनुसंधान विंग में पदस्थापित थे। इधर पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को कपाली से हटाते हुए पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया तो वहीं पुलिस अवर निरीक्षक सतीश कुमार को इचागढ़ थाना से स्थानांतरित करते हुए कपाली ओपी में पदस्थापित किया गया।
चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।
9155545300
0 Comments