आजसू पार्टी द्वारा चांडिल अनुमण्डल के सभी 53 पंचायतों में आयोजित की गई सम्मेलन।


 चांडिल : आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार 2अक्टूबर को महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर ईचागढ़ विधानसभा के कुल 53 पंचायत में एक सम्मेलन का आयोजन सम्पन हुआ। सम्मेलन से पूर्व महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आजसू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने गांव और पंचायत को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। गांधी जयंती मनाने के पश्चात ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 53 पंचायत में पंचायत स्तरीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। सम्मेलन में पार्टी के प्रभारियों, जिला तथा प्रखंड के पदाधिकारियों की मौजूदगी में 53 पंचायत में संगठन का पुनर्गठन भी संपन्न कराया गया। इसमें चांडिल प्रखंड के 17, नीमडीह के 13, ईचागढ़ के 14 व कुकडू के 9 पंचायत शामिल हैं। सभी पंचायत के संगठन को सुचारू रूप से संचालन के लिए पंचायत अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सह सचिव, उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर जिला सचिव अजय महतो, बासुदेव प्रमाणिक, भोलानाथ महतो, नीमडीह प्रमुख असित सिंह पात्र, देवराज महतो, माधव सिंह मुंडा, श्यामल महतो, रमापति महतो, अजय सिंह, मुखिया घासीराम मानकी, ज्योतिलाल माहली, षष्टी मोदक, दिलीप महतो, जगदीश महतो, गोपेश महतो, गुरुपद सोरेन, अरुण महतो, रंजीत महतो, बादल महतो समेत तमाम कार्यकर्ता अपने पंचायत के सम्मेलन में शामिल हुए।

चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।
9155545300

Post a Comment

0 Comments