भाजपा नेता अभय सिंह के ब्यान की मस्जिद द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा के खिलाफ झामुमो नेता बाबर खान ने दर्ज करायी लिखित शिकायत

 


जमशेदपुर : शहर में दुर्गा पूजा के दौरान प्रशासन और पूजा समितियों के बीच उत्पन्न विवाद के खात्मे के बाद अब मामला नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। शनिवार को झामुमो नेता बाबर खान ने भाजपा नेता अभय सिंह पर एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ साकची थाना में लिखित शिकायत की है।
झामुमो नेता का कहना है कि उन्होने सोशल मीडिया पर देखा था कि अभय सिंह और जिला उपायुक्त के बीच बहस चल रही थी। इसमें अभय सिंह ने यह कहा था कि जमशेदपुर में मस्जिद द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है, प्रशासन उसे नहीं रोकती। इस बात से समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि इस बयान के बाद अभय सिंह को बयान वापस लेने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया था, जो शनिवार की दोपहर 2 बजे पूरा हो गया। उसके बाद उन्होंने साकची थाना में अभय सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत की है। साथ ही बाबर खान ने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे में अभय सिंह की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो वे जोरदार आंदोलन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments