चांडिल : महात्मा गांधी के जन्म जयंती दिवस के अवसर पर चांडिल डैम नौका विहार परिसर में चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति की ओर से गांधी जी का जयंती मनाया गया। इस दौरान महात्मा गांधी जी के चित्र पर चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिंह व अन्य पदाधिकारी एवं समिति के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद नौका विहार परिसर में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी समेत सभी लोग सम्मिलित हुए। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। गांधी जयंती के अवसर पर प्रशासन की ओर से नौका विहार परिसर में जगह जगह डस्टबिन (कूड़ादान) तथा बोर्ड भी लगाया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पर्यटकों का ध्यानाकर्षण के लिए जगह जगह बोर्ड लगाया गया, जिसमें सुरक्षा तथा साफ सफाई से संबंधित दिशा निर्देश लिखे गए हैं। विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान भी रखा गया, ताकि नौका विहार परिसर हमेशा साफ सुथरा रहे। इस दौरान चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति के अध्यक्ष नारायण गोप ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व में गांधी जी जैसे व्यक्तित्व और विचारधारा रखने वाले लोगों की आवश्यकता है। गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर ही विश्व का कल्याण हो सकता है। आज के कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष नारायण गोप, सचिव श्यामल मार्डी, कार्तिक महतो, पंचानन महतो, भजन गोप, किरण वीर, बासुदेव अदित्यदेव, बासु घुनीया समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।
9155545300
0 Comments