चांडिल : शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न हो गया। आबार एशो मां.. के जयकारे के साथ मां दुर्गा को विदाई दी गयी। चांडिल में शुक्रवार को सभी पूजा कमिटी द्वारा गाइडलाईन का पालन करते हुए तय समय के भीतर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसके पहले विसर्जन जुलूस में शामिल महिलाओं, युवकों एंव बड़े-बुजुर्गों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर एक दूसरे को बधाई दी। फिर ढाक-ढोल गाजे बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी। ज्ञात हो कि चांडिल क्षेत्र के कदमडिह दुर्गापूजा कमिटी,
चांडिल चौक बाजार सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी, बिहारी कॉलोनी पूजा क्लब, रुचाप दुर्गापूजा क्लब एंव भालुकोचा दुर्गापूजा कमिटी मंदिर में मां की प्रतिमा स्थापित की गयी थी। वही चांडिल डेम रोड स्थित छठ घाट में शहर के सभी प्रतिमाओ का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी।
शुक्रवार को प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए शाम चार बजे से ही निकालने का सिलसिला शुरू हो गया था। विसर्जन के दौरान जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। वहीं, प्रतिमा के साथ पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम तैनात की गयी थी।
0 Comments