चिलगू : भुइयाडीह में 72वाँ संविधान दिवस डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी पर माल्यार्पण कर मनाया गया


 चांडिल : प्रखण्ड अंतर्गत चिलगू पंचायत के भुइयाडीह गांव में 26 नवंबर को 72वाँ संविधान दिवस के शुभ अवसर पर जिला पार्षद ओम प्रकास लायक एंव उनकी धर्मपत्नी सह चांडिल-5 से जिला परिषद प्रत्यासी पिंकी लायक ने संयुक्त रूप से संविधान के जनक डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। एंव वहा उपस्थित लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करते हुए संविधान में दिए गए अधिकारों व हमारे जीवन मे संविधान का क्या महत्व है इसकी जानकारी विस्तार पूर्व दी। वही चांडिल 05 से जिला परिषद प्रत्यासी पिंकी लायक ने कहा कि आज भारत के संविधान के कारण ही हमसब एक धागे में पिरोकर खुशहाली से रह रहे है। अतः देश का संविधान और इनके जनक डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी का हृदय से सम्मान करना चाहिए।

चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।
9155545300

Post a Comment

0 Comments