वही चांडिल-05 से जिला परिषद प्रत्यासी पिंकी लायक ने कहा कि बिरसा मुंडा के उलगुलान से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिल गई थी इसी तरह हमे भी आज के भ्रष्टाचार व गरीबी के खिलाफ एकजुट हो उलगुलान करना होगा।
तो वही नोका बिहार चांडिल डेम के सचिव श्यामल मार्डी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के नायक बिरसा मुंडा के विचारों को जीवित रखने के लिए हमसभी को मिलकर काम करना चाहिए। और झारखंडियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखना चाहिए।
ABVP के जिला मीडिया संयोजक सनातन गोराई ने कहा कि झारखंड की भूमि पर ऐसे क्रांतिकारियों और आंदोलनकारियों ने जन्म लिया है जिन्होंने अपने बल पर अंग्रेजी हुकूमत को नाकों चने चबाने पर मजबूर कर दिया। ऐसे ही एक वीर थे बिरसा मुंडा जिन्होंने धर्मान्तरण, शोषण और अन्याय के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति का संचालन करने का वीरा उठाया। ऐसे ही महान सेनानायक बिरसा मुंडा की आज जयंती है। एंव इनके जयंती के उपलक्ष्य पर आज पूरे देश मे जनजातीय गौरव दिवस के रूप में पूरा देश मन रहा है।
आजसू नेता हरेलाल महतो ने कहा कि शहीद अजित महतो, धनंजय महतो, निर्मल महतो, सुनील महतो समेत ऐसे अनेकों आंदोलनकारियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से ही अलग झारखंड राज्य हासिल हुआ है। झारखंड राज्य का स्थापना दिवस हमें आंदोलनकारियों के संघर्ष और त्याग को याद दिलाती है।
इस मौके पर आजसू नेता हरेलाल माहतो, जिला परिषद सदस्य ओम लायक, चांडिल05 से जिला परिषद प्रत्यासी पिंकी लायक, डॉ0 जे के सिंह, सनातन गोराई, अजय मंडल, डोली लायक, घासीराम मानकी, राजकुमार माहतो, शुभाष लायक, दिलीप प्रामाणिक, नारायण गोप, बासुदेव आदित्यदेव, किरण वीर, अशोक हांसदा, श्यामल मार्डी आदि मौजूद थे।
चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।
9155545300
0 Comments