1. अंतिम दर्शन यात्रा दिनांक 24 नवंबर 2021 दिन बुधवार को प्रातः टीएमएच जमशेदपुर से डिमना चौक होकर उनके चांडिल स्टेशन समीप आवास के लिए निकलेगी। फिर 11 बजे चांडिल स्टेशन स्थित आवास से चांडिल गोलचक्कर के लिए रवाना होगी। गोलचक्कर पर अंतिम दर्शन के लिए 15 मिनट रूकेगी। गोलचक्कर से चौका मोड़ पर पहुंच कर 15 मिनट अंतिम दर्शन हेतु रखा जाएगा। उसके बाद पालगम, बानसा, कांड्रा, कोलाबिरा, दुगनी होते हुए उनके पैतृक आवास के लिए रवाना होगी। कालियाडुंगरी में 10 मिनट अंतिम दर्शन के लिए उनके शव को रखा जाएगा। कालियाडुंगरी से यात्रा रांगाटांड़ फुटबॉल मैदान पहुंचेगी।
इधर पूर्व विधायक दिवंगत साधु चरण माहतो के अंतिम दर्शन यात्रा कार्यक्रम की जानकारी विधानसभा क्षेत्र के लोग एंव बीजेपी कार्यकर्ताओं को लगते ही निर्धारित जगहों पर अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में आना शुरू हो गया है।
वही उनके अंतिम दर्शन के लिए चांडिल स्टेशन आवास पर भी काफी संख्या में उनके समर्थक, भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और अन्य दलों के नेता पहुंचे हैं।
चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।
0 Comments