सोहराय पर्व पर CM हेमन्त सोरेन आ रहे है चांडिल स्थित ननिहाल, पूर्व CM शिबू सोरेन सहित पूरा परिवार होगा साथ।

 


चांडिल : सोहराय के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और उनका परिवार चांडिल आने वाले हैं। इस दौरान बुधवार को जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल, एसपी आनंद प्रकाश, डीडीसी प्रवीण गागराई, चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा व चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा घर चांडिल स्थित कांगलाटांड़ गांव पहुंचे और तैयारी का जायजा लिया। इसके साथ ही अनुमंडल प्रशासन ने चांडिल डैम आईवी का भी जायजा लिया। ज्ञात हो कि शिबू सोरेन लगभग हर साल सोहराय पर्व पर अपनी पत्नी संग ससुराल आते हैं, जिसमें कभी-कभी हेमंत सोरेन भी शामिल होते हैं। इस बार भी पूरा परिवार एक साथ चांडिल अपने ननिहाल घर पहुंच रहे है। इस दौरान गुरुजी शिबू सोरेन यहां दो दिन रुकेंगे, वहीं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का एक दिन का दौरा ही संभावित है। चांडिल आने के दौरान चांडिल डैम के पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जायजा लेंगे। जिसको लेकर विभागीय तैयारी जोरों पर की जा रही है और प्रशासन विधि-व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम में जुट गए हैं।

चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।

9155545300

Post a Comment

0 Comments