गम्हरिया/चांडिल : विश्व हिंदू परिषद के सरायकेला जिला अध्यक्ष राजू चौधरी की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वाँ जयंती मनाई गई। मौके पर उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने लोगों को दिए संदेश में कहा था कि सबसे बड़ा अपराध वह है जो अन्याय का सहन और गलत के साथ समझौता करता है। उन्होने विषम परिस्थिति में भी अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद रखने का आह्वान किया। नेता जी द्वारा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भरी गयी हुंकार की वजह से ही अंग्रेजों को हिंदुस्तान छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
वही दूसरी तरफ चांडिल में भी बजरंग दल जिला सह संयोजक भास्कर मिश्रा के नेतृत्व में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जहा उन्होंने कहा कि युवाओं के लिये नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आज़ाद हिंद फौज़ बनाकर देश की स्वतंत्रता के खातिर भारत के लोगों और खासकर युवाओं को लड़ना सिखाया। हर युवा को नेताजी के जीवन को जानना-समझना चाहिए। दिल में देशभक्ति की भावना को भरना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके बाद सभी ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्प व माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इधर नीमडीह प्रखंड के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चांडिल नगर इकाई ने सनातन गोराई के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को दुमदुमी स्थित सुभाष पार्क में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर मूर्ति प्रतिष्ठाता अलोक नाग ने कहा कि आज समाज नेताजी के कार्यों को इतिहास में दफन कर दिया है। वरना आज के युवा को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए एंव एकजुट होकर अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना चाहिए।
तो दूसरी तरफ नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा सरायकेला के नीमडिह प्रखंड अंतर्गत चालियामा के विद्यालय प्रांगण में 25 बार सूर्य नमस्कार कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई गई। तो वही नीमडीह प्रखण्ड के अदरडीह में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित कर जयंती मनाई।
इधर, चांडिल प्रखंड के आसनबनी मोड़ स्थित एस०एन० सोशियो इकोनामिक एंड रिसर्च सेंटर के तत्वाधान में 125 वां सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाया। जहा सुभाष चंद्र बोस के जीवन काल पर रोशनी डालते हुए डॉ० सत्य नारायण मुर्मू ने युवाओं को झारखंड और झारखंडवासियों के हित में एकजुट होने का आव्हान किया।
चांडिल से संवाददाता भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।
9155545300
0 Comments