राँची : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिबंध बढ़ाने को लेकर अब पूरी तरह से रेस हो गया है। रविवार को विभाग के अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह ने आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव को पत्र लिख कर राज्य में कई तरह के प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया। अरूण कुमार सिंह के द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग को लिखे पत्र में, प्रतिबंध के तहत राज्य भर में आगामी 15 जनवरी 2022 तक नाइट कर्फ्यू लगाने और सभी धार्मिक स्थलों, पार्क, स्पोट्स कॉम्पलेक्स, सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, रेस्टोरेंट आदि बंद करने की अनुशंसा की है।
सभी धार्मिक स्थलों में प्रवेश निषेध करने का आदेश..
स्वास्थ विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी धार्मिक स्थलों में प्रवेश निषेध करने तथा मेला आदि आयोजन पर रोक लगाने की अनुशंसा की है। स्वास्थ्य विभाग ने शादी समारोहों में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने पर भी रोक लगाने की अनुशंसा की है।
कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति लागू करने को कहा...
स्वास्थ विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति को लागू करने तथा अगले आदेश तक बायोमेट्रिक उपस्थिति बंद करने की अनुशंसा की है। यह भी कहा है कि मॉल को भी बंद करने की भी अनुशंसा की है, लेकिन यदि इसे खोलने की अनुमति दी जाती है तो इसमें प्रवेश उसी का होगा जिनका दो डोज का टीका लग चुका है। साथ ही क्षमता के अनुसार 25 प्रतिशत लोगों को ही वहां जाने की अनुमति होगी।
स्वास्थ्य विभाग ने की यह भी अनुशंसा...
अनिवार्य वस्तुओं की श्रेणी आने वाली दुकानें एक दिन गैप कर खुलें तथा शाम 5 बजे तक ही खोलने की अनुमति मिले।
दूसरे राज्यों या देश से किसी भी माध्यम से आने वाले लोगों के लिए आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य किया जाए, जो अधिकतम 72 घंटे के भीतर का हो।
15 जनवरी 2022 तक शाम छह बजे से नाईट कर्फ्यू लागू किया जाए।
अनिवार्य वस्तुओं को छोड़कर सभी दुकानें रविवार को अनिवार्य रूप से बंद रखी जाएं।
पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया जाए।
पाकुड़ को छोड़ कर सभी जिले कोरोना की चपेट में..
मालूम हो कि झारखंड में दस दिनों में 14 गुना कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस बढ़ गए हैं। शनिवार को झारखंड में 1007 नए कोरोना मरीज पाए गए थे। 495 मरीज सिर्फ राजधानी रांची में पाए गए थे। झारखंड में 22 दिसंबर 2021 को महज 201 संक्रमित हुआ करते थे। यह संख्या शनिवार को बढ़ कर 2900 तक पहुंच गई है। झारखंड में इस समय पाकुड़ को छोड़ सभी जिले कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
शनिवार को कहां मिले कितने संक्रमित...
रांची 495, धनबाद 113, पूर्वी सिंहभूम 123, पश्चिमी सिंहभूम 53, कोडरमा 47, बोकारो 43, हजारीबाग 43, खूंटी 23, रामगढ़ 14, गिरिडीह 06, पलामू 05, गुमला, जामताड़ा व लातेहार 04-04, चतरा व दुमका 03-03 , लोहरदगा 02, गोड्डा व गढ़वा 0-01
सात माह बाद इतने मामले मिले...
स्वास्थ्य विभाग की मानें तो सात माह छह दिनों बाद झारखंड में एक हजार से अधिक मामले 24 घंटे के भीतर मिले हैं। यह आंकड़ा शनिवार का है। रविवार का आंकड़ा देर रात अपडेट होगा तो यह संख्या बढ़ जाएगी। इससे पहले 25 मई 2021 को राज्य में 1,247 मामले मिले थे। इसके बाद दैनिक मामले एक हजार से कम होकर घटते गए थे।
इसके अलावा अपर मुख्य सचिव ने कई तरह के प्रतिबंधों पर जोर देने का सुझाव दिया है. इसमें शामिल हैं....
- आगामी 15 जनवरी तक सभी स्विमिंग पुल, जिम, इंडोर स्टेडियम को बंद किया जाये।
- सभी धार्मिक स्थलों को बंद किया जाये और श्रदालुओं को भी यहां जाने से रोका जाये।
- सभी तरह के मेले पर लगे रोक. हाट बाजारों को खोला जाये पर यहां सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन हो।
- शादी समारोह, अंतिम संस्कार में केवल 50 व्यक्ति ही उपस्थित हों।
- समारोहों में शामिल होने वाले व्द्वा लोग वैक्सीन की दोनों डोज जरूर ले ली हों इसे देखा जाये।
- गैर जरूरी दुकानों को अल्टरनेट दिन में खोला जाये जो शाम 5 बजे तक ही हो।
- स्कूल, कॉलेज, और कोचिंग संस्थानों को अगले आदेश तक पूरी तरीके से बंद कर दिया जाये।
- इस दौरान केवल ऑनलाइन पढ़ाई ही किया जाये।
- रेस्टोरेंट को अगले आदेश तक बंद किया जाये. होम डिलीवरी की सुविधा जारी रहे।
- बॉयोमैट्रिक सुविधा को अगले आदेश तक बंद कर दिया जाये।
- नाइट कर्फ्यू को अगले 15 जनवरी तक लागू किया जाये।
- कर्फ्यू शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक किया जाये।
- गैर आवश्यक दुकानों को रविवार को पूरी तरह से बंद किया जाये।
- अन्य राज्यों से जाने वाले लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट रखना अनिवार्य किया जाये।
- अन्य राज्यों और देशों से झारखंड आने वाले लोगों को पिछले 72 घंटे का आरटीपीसीआर निगिटिव रिजल्ट रखना अनिवार्य किया जाये।
0 Comments