मकर पर्व पर चांडिल अपने मामा घर आये युवक ने पेड़ से फांसी पे झूलकर आत्महत्या कर ली, पुलिस कर रही छानबीन।


 चांडिल :  डेम रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के नजदीक महतो पाड़ा के पास खाली पड़े एक बागान में 20 वर्षीय युवक विजय कुमार महतो ने कपड़े के सहारे निम पेड़ से लटक फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बता दे कि मृतक नीमडीह थाना क्षेत्र के घुटियाडीह का रहने वाला था। वह गत 11 जनवरी को मकर पर्व मनाने चांडिल के महतो पाड़ा स्थित अपने मामा घर आया हुआ था। रविवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने युवक के शव को पेड़ में झूलता हुए देखा और तत्काल इसकी सूचना चांडिल पुलिस को दी सूचना मिलते ही चांडिल थाना के ASI विष्णु प्रशाद दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। वही मृतक के मामा ने बताया कि मृतक विजय कुमार सरायकेला के कोलाबिरा स्थित एक फैक्ट्री में ठेकेदार के पद पर काम करता था। मृतक के पास से पुलिस ने एक चिलम, एक पर्स, अपना आधार कार्ड बरामद किया है। इधर छोटे बेटे की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पाकर नीमडीह प्रखण्ड के घुटियाडीह से पिता राजन महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया की उसका बेटा 15 दिन पहले अपनी दादी की श्राद्धकर्म में घुटियाडीह आया हुआ था। श्राद्धकर्म के बाद वह काम करने के लिए कोलाबीरा चला गया था। इसके बाद से हमलोगों कोई सूचना नही था कि वह कहा क्या कर रहा है। आज सुबह अचानक खबर मिली कि वह अपने मामा घर आया हुआ था और आज उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।
9155545300

Post a Comment

0 Comments