01 अप्रैल को हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों द्वारा गोलमुरी से 2बजे निकलेगी शोभायात्रा, तैयारी पूरी।


 जमशेदपुर : शुक्रवार एक अप्रैल को हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर विश्व हिन्दू परिषद के मार्गदर्शन एंव हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में गोलमुरी से अपराह्न 02:00 बजे भगवा झंडा एंव गाजे-बाजे के साथ आरंभ होकर एग्रिको गोलचक्कर से भालूबासा होते हुए साकची गोलचक्कर से सुभाष मैदान (आमबगान) शोभायात्रा पहुंचेगी। जहाँ भारत माता की आरती करने के उपरांत शोभायात्रा संपन्न होगी। उक्त बातें आज एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान विहिप के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने देते हुए आगे बताया कि शोभायात्रा में सनातन उत्सव समिति, हिन्दू जागरण मंच, हिन्दू जन जागरण मंच, रँगरेटा समाज, गायत्री परिवार सहित अन्य हिंदूवादी संघटन शामिल रहेंगें। वही शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु यात्रा आयोजन समिति में विहिप से अजय गुप्ता, हिन्दू उत्सव समिति से रवि सिंह, हिन्दू जागरण मंच से अमित शर्मा और सनातन उत्सव समिति से चिंटू सिंह शामिल रहेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, जमशेदपुर महानगर मंत्री दीपक कुमार वर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक भोला लोहार, धर्म प्रसार के विभाग प्रमुख शंकर राव आदि उपस्थित थे।

इसी दिन से हुआ था सृष्टि निर्माण प्रारंभ...
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 02 मार्च से हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2079 शुरू होगा। ब्रह्मपुराण के अनुसार इसी दिन से ब्रह्मा ने सृष्टि निर्माण प्रारंभ किया था, इसलिए इसे सृष्टि का प्रथम दिन भी माना जाता है। चैत्र महीना भारतीय कैलेंडर के हिसाब से साल का पहला माह होता है। विदेशी शक आक्रांताओं पर राजा विक्रमादित्य की जीत के बाद उनके नाम पर ब्रह्म संवत का नामकरण विक्रम संवत के रूप में हुआ। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम का राज्याभिषेक हुआ था। पौराणिक मान्यता के मुताबिक चैत्र नवरात्र के पहले दिन आदिशक्ति प्रकट हुईं थी और उनके कहने पर ही ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना शुरू की थी। यही कारण है कि चैत्र शुक्ल का पहला दिन हिंदू नववर्ष के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन से महान गणितज्ञ भास्कराचार्य ने सूर्योदय से सूर्यास्त तक दिन, महीने और साल की गणना कर पंचांग की रचना की थी।

चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।

9155545300

Post a Comment

0 Comments