चांडिल के (BSIL) वनराज स्टील फर्नेस हादसे, सुरक्षा में चूक या लापरवाही? , सांसद ने उठाए सवाल

 


चांडिल : सरायकेला जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के छोटालाखा स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड / बनराज स्टील प्लांट का फर्नेश / क्लीन ब्लास्ट होने से गुरुवार शाम आठ मजदूर घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई हैं। मजदूरों से मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे प्लांट का फर्नेश अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों में से आठ मजदूर घायल हो गए हैं। वहीं, दो गंभीर है।

घायलों को इलाज के लिए तत्काल जमशेदपुर टीएमएच में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्लीन के भीतर मजदूर सफाई का काम कर रहे थे, कि इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हुई हैं। घायलों की पहचान सुरेश कुमार, जितेन कुमार, पूना मानकी, देवशरण सिंह सरदार, मेघनाथ लायेक, सुदर्शन मछुआ एवं अन्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कई मजदूर झुलस कर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सुरक्षा मानकों में लापरवाही का परिणाम है यह दुर्घटना : संजय सेठ

कंपनी में हुए हादसे को लेकर रांची के सांसद संजय सेठ ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सांसद संजय सेठ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बिहार स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुई घटना बेहद दुःखद और चिंतनीय है। इतनी बड़ी फैक्ट्री में ऐसी घटना का होना, यह बताता है कि वहां काम कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। सांसद सेठ ने कहा कि उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिया है कि सभी घायलों का समुचित और बेहतर उपचार किया जाए। घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाए. इसके लिए जिला प्रशासन और कंपनी आपस में समन्वय बनाए। घायलों के परिजनों की भी देखरेख की समुचित व्यवस्था हो। सांसद सेठ ने कहा कि कंपनी में सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन नहीं किए जाने का परिणाम है कि ऐसी वीभत्स घटना सामने आई है, जो चिंताजनक है. इतनी बड़ी संख्या में वहां श्रमिक काम करते हैं, इसके बावजूद सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करना कहीं ना कहीं स्पष्ट रूप से कंपनी की लापरवाही को परिलक्षित करता है। कंपनी यह सुनिश्चित करें कि वहां पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस, चिकित्सक व अन्य सुरक्षा उपकरण की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। सांसद ने कहा कि संसद सत्र समाप्त होने के बाद वे बहुत जल्द उक्त स्थल पर जाएंगे और घायलों से मिलेंगे। उनके परिजनों से मिलेंगे और उन्हें हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।

चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।

9155545300

Post a Comment

0 Comments