चांडिल : एनएच 33 चिलगू में गुरुवार की अहले सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में चार बारातियों की मौत हो गयी। जबकि दर्जनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। बता दे कि बारात टाटा मैजिक पर सवार थी जो पुल के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी घायलो का इलाज एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। घटना के बाद चांडिल पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को एमजीएम भेज दिया। जहां चारों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ज्ञात हो कि सभी बाराती चांडिल प्रखंड के उरमाल पंचायत के दाडदा के रहने वाले है। जो दाडदा से चांडिल के रामगढ़ बारात गयी हुई थी। बारात से वापस लौटने के दौरान टाटा मैजिक वैन चिलगु पुल के डिवाइडर से टकरा गई। वैन में जेनरेटर लोड था जिससे कई बाराती उसके नीचे दब गए। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी शंभू शरण दास घटना स्थल पहुंचे तथा मामले की छानबीन शुरू की।
चांडिल से भास्कर मिश्रा की रिपोर्ट।
9155545300

0 Comments