स्वर्णरेखा नदी से ग्रेजुएट की छात्रा का बरामद शव चांडिल की युवती का, 22 जुलाई से थी लापता

प्रतीकात्मक चित्र।

चांडिल (भास्कर मिश्रा) : विते मंगलवार को आजादनगर थाना क्षेत्र से जिस युवती का शव स्वर्णरेखा नदी से मिला था, उसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। उसका नाम कृति कुमारी उम्र 20वर्ष था और वह चांडिल की रहनेवाली थी। मृतिका लड़की जमशेदपुर ग्रेजुएट कॉलेज में इंग्लिश पार्ट थ्री की छात्रा थी और वह 22 जुलाई 2022 से ही लापता थी। इधर चांडिल में घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे। ओर जब परिजनों को बुधवार को जानकारी मिली कि आजादनगर थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी से एक युवती का शव मिला है, जिसने ग्रेजुएट कॉलेज की यूनिफॉर्म पहन रखी है। इस सूचना पर कृति के घरवालों ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर शव की पहचान की। बता दे कि 22 जुलाई को ही मृतिका कृति के पिता ने उसे कॉलेज छोड़ा था।
उस समय कृति ने पिता से कहा था कि लौटते समय वह खुद ही घर चली जायेगी, लेकिन उसके बाद से वह नहीं लौटी थी। घरवालों से मिली जानकारी के अनुसार वह बहुत कम बोलती थी। उसके दोस्त भी नहीं थे। किसी लड़के से भी उसकी दोस्ती नहीं थी। इधर, उसके शव पर ज्यादा चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments