नीमडीह : खादी और ग्रामोद्योग विद्युत चालित चाक से ग्रामीण आत्मनिर्भर बनेंगे - सांसद

ग्रामोद्योग समारोह को संबोधित करते सांसद

चांडिल (भास्कर मिश्रा) : सरायकेला जिला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के लूपुंगडीह गांव में सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के खादी और ग्रामोद्योग आयोग विद्युत चालित चाक वितरण समारोह आयोजित की गई। समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि भाजपा सांसद संजय सेठ और खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य मनोज कुमार सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एंव दिप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मौजूद 30 महिलाओं के बीच विद्युत चालित चाक का वितरण किया गया। मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा की सब की सहभागिता से ही देश आत्मनिर्भर होगा। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में खादी को लेकर बड़ा आंदोलन करना चाह रहे है। वही उन्होंने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन कर आत्मनिर्भर होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा काम करेंगे तभी परिवार एंव समाज दोनो विकास की राह पर अग्रसर होगा। इस दौरान उन्होंने लोगो से पारंपरिक सामग्रियों को अपनाने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा की खादी स्वदेशी है। स्वदेशी को अपनाएं। खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने कहा की इस विद्युत चालित चाक से उत्पादकता बढ़ेगी जिससे लोगों की आय में वृद्धि होगी। इस मौके पर राज्य आयोग के उप निदेशक राजीव मल्होत्रा, महिला नेत्री सारथी महतो, सांसद प्रतिनिधि विशाल चौधरी, जिला अध्यक्ष विजय महतो, दिवाकर सिंह, खोगेंन महतो, मधुसूदन गोराई, आकाश महतो सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments