इंचागढ़ : पदयात्रा के बहाने इंचागढ़ क्षेत्र में कोंग्रेस अपना भविष्य तलासने में जुटी


चांडिल (भास्कर मिश्रा) : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को चांडिल के एक होटल में बैठक कर 09 से 15 अगस्त तक आयोजित पदयात्रा को सफल बनाने का किया अपील.! इस पदयात्रा के बहाने इंचागढ़ क्षेत्र में कोंग्रेस अपना भविष्य तलासने में जुटी, ज्ञात हो की इंचागढ़ क्षेत्र से कांग्रेस हमेसा हांसिये पर रहा है। राँची लोकसभा से सुबोधकांत सहाय ने कई बार कोंग्रेस की कुछ छाप इस क्षेत्र में छोरी मगर कुछ खास आज तक कर नही पाए जिसका खामियाजा उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार से लाखो के अंतराल से हार कर चुकानी पड़ी। जिसमे इंचागढ़ के गांव से लेकर शहरी क्षेत्र की वोटर्स का योगदान रहा। बता दे की इंचागढ़ विधानसभा में दशकों से जेएमएम या बीजेपी का बर्चस्व रहा है। लेकिन इसबार जेएमएम के सत्ता में रहने के बावजूद इंचागढ़ क्षेत्र में विधायक द्वारा जनता के बीच पकड़ मजबूत न कर पाना और बीजेपी से कोई मजबूत उम्मीदवार के क्षेत्र में न होने से कांग्रेस अपना 2024 का भविष्य तलासने में जुट गई है। चांडिल में हुई आज की बैठक से कोंग्रेस एक तीर से कई शिकार करने की तैयारी में है। जिसका आगाज अगस्त में हो रहे पदयात्रा से हो सकता है। जिससे जनता का मूड भापा जा सके। अब देखना यह होगा कि अगस्त में हो रहे पदयात्रा के पायदान पर पेड़ रख कोंग्रेस कितनी सफल होती है। वेसे इस क्षेत्र की जनता का मन टोहाना कोंग्रेस के लिए दूर की कौड़ी सी प्रतीत होती है। बांकी सबकुछ समय पर छोड़ना ही बेहतर होगा।

Post a Comment

0 Comments