चांडिल (भास्कर मिश्रा) : चांडिल प्रखंड अध्यक्ष एंव भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को द्रोपदी मुर्मू के भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने की खुशी में चांडिल चौक बाजार में जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा बोर्ड प्रेसिडेंट चंदन वर्मा ने लोगो के बीच लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं भाजपा नेत्री सारथी महतो ने कहा कि भारत देश मे पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर द्रोपदी मुर्मू जी सहित सम्पूर्ण झारखंड वासियो को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार की महिला पार्षद से लेकर देश का सर्वोच्च पद पर आसीन हुए। यह सिर्फ भाजपा पार्टी में ही संभव है। अन्य पार्टियों में तो परिवारबाद हावी है। किंतु द्रोपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने पर ये सिर्फ भाजपा नही वल्कि भारत वर्ष के लिए भी एक गौरव की बात है। मौके पर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Comments