चांडिल अनुमंडल कार्यालय सहित कई बार वार्ता होने के बावजूद संचालक द्वारा स्थानीय लोगो से टोल शुल्क वसूलना सही नही- साबित महतो

टोल प्लाजा संचालक के साथ वार्ता करते विधायक

चांडिल (भास्कर मिश्रा) : चांडिल प्रखंड अंतर्गत टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर पाटा गांव के समीप बनाए गए टोल प्लाजा को लेकर लगातार बढ़ रहे क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुए ईचागढ़ की विधायक बुधवार को टोल संचालक से मिलीं। इस दौरान उनके साथ जेएमएम के केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा व जीप सदस्य पिंकी लायक के प्रतिनिधि ओमप्रकास लायक मौजूद रहे। उन्होंने चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के लोगो से छोटी निजी वाहनों पर टोल शुल्क नही लेने का मुद्दा उठाया। ज्ञात हो कि इसके पूर्व  मंगलवार की रात विधायक ने एनएचएआई के डायरेक्टर कर्नल एएस कपूर से मिलीं और कहा था कि चांडिल अनुमंडल के लोगों से छोटे-छोटे निजी वाहनों से किसी तरह का कोई टोल शुल्क नहीं वसूला जाए। इस पर एनएचआई के अधिकारियों ने सहमति जताई थी। बावजूद इसके टोल शुल्क निरन्तर वसूला जा रहा था। इधर, ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के द्वारा निरंतर टोल शुल्क लिए जाने की सूचना मिलने पर विधायक सविता महतो पुनः बुधवार को पाटा टोल प्लाजा पहुंची और टोल संचालकों से मुलाकात की। उन्होंने संचालकों से ऐसी व्यवस्था करने के लिए कहा जिससे टोल के कारण स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से निजी वाहनों के लिए किसी प्रकार का टोल नहीं लेने के बात एक बार फिर दोहराते हुए कहा की स्थानीय लोगो से छोटी निजी वाहनों पर किसी प्रकार का कोई शुल्क नही वसूला जाय। उन्होंने बताया कि वे इस मुद्दे पर लगातार मुखर होते आई है उन्होंने स्थानीय लोगो से टोल शुल्क नही लेने के लिए टोल प्लाजा चालू होने के पूर्व ही चांडिल अनुमंडल कार्यालय में एनएचआई के अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी व क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों के साथ हुई बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के लोगों से टोल शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने तल्ख तेवर में कहा कि बार-बार बोलने पर भी स्थानीय लोगो से टोल शुल्क वसूली करना सही नही है। इस मसले का समाधान जल्द निकाले टोल प्लाजा संचालक।

Post a Comment

0 Comments