पाँच दिनों से चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई, नियमितीकरण की मांग पर सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर


चांडिल : झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ और एएनएम-जीएनएम संघ अन्य मांगों के साथ साथ अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिसमें चांडिल के करीब 70 अनुबंध चिकित्साकर्मीयों ने भी अपना समर्थन देते हुए हड़ताल पर है। इसमें एएनएम, जीएनएम, पैथोलॉजिस्ट, लैब टेक्निशियन, एक्स-रे टेक्निशियन व अन्य कर्मचारी सामिल हैं। अनुबंधकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल समेत चांडिल अनुमंडल क्षेत्र की अन्य अस्पतालों में चिकित्सीय जांच व्यवस्था चरमरा गई है। एक्सरे से लेकर दवाइयों ओर अन्य सामान्य जाँच भी प्रभावित है। जिससे क्षेत्र की जनता को कभी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही सरकार की चुनावी वादे से मुकरने ओर आज के अड़ियल रवैया के कारण ही राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। चांडिल अनुमंडलिय अस्पताल परिसर में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी ने बताया कि इसबार आश्वासन पर नही बल्कि सरकार द्वारा किसी ठोस निर्णय के बाद ही कार्य पर लौटेंगे। वही मरीजों की तकलीफों पर उन्होंने कहा कि एक तरह से राज्य की वर्तमान सरकार के कारण ही सभी समस्याएं हो रही है अगर सरकार आज ठोस निर्णय ले तो शाम तक हमसभी कार्य पर लौट जाएंगे। इसलिए मरीज़ों के तकलीफो के जिम्मेदार सरकार ही है। वहीं हड़ताल को देखते हुए विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और स्थायी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। परन्तु फिर भी स्थित सामान्य नही है। हर रोज आने वाले मरीजों को कई तकलीफ़ों का सामना करना पर रहा है। बता दे कि अनुबंधकर्मियों के सामूहिक हड़ताल पर जाने से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में वैक्सीनेशन का काम पूरी तरह से ठप पड़ गया है। वहीं, अस्पतालों में कोई भी जांच नहीं हो पा रहा है जिससे मरीज के साथ उसके परिजन भी परेशान हो रहे हैं। अस्पतालों को छोड़कर फील्ड के सारे काम ठप हो गए हैं। कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद चांडिल स्थित कुपोषण उपचार केंद्र में एकमात्र नर्स ड्यूटी पर हैं। एक नर्स के सहारे 24 घंटे मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं दे पाना असंभव है। चांडिल प्रखंड के चावलीबासा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव गृह में एकमात्र नर्स रह गई है। चांडिल में हड़ताल पर देव महतो, घनश्याम यादव, नीतू कुमारी, नूतन लकड़ा, अर्चना गोराई, बेबी कुमारी, सुषमा लकड़ा, अनिता कुमारी, रीता कुमारी, गुरुवारी किस्कू, कुमारी कृष्णा, पुनम मिंज, रूपम भारती, किरण महतो, अर्चना कुमारी, शोभा कुमारी आदि अन्य कर्मचारी लगातार पाँच दिनों से अस्पताल परिसर में बैठकर अपना समर्थन देते हुए हड़ताल पर रह रहे है।

रिपोर्टर : भास्कर मिश्रा, चांडिल।
9155545300

Post a Comment

0 Comments