चांडिल (भास्कर मिश्रा) : आजसू पार्टी द्वारा राज्यभर के सभी जिलों में सामाजिक न्याय मार्च का आयोजन किया। इसके तहत गुरुवार को चांडिल में भी आयोजित न्याय मार्च में आजसू के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आजसू कार्यकर्ताओं ने चांडिल बाईपास रोड़ से अनुमंडल कार्यालय तक पैदल यात्रा किया, जिसकी अगुवाई केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने की। हजारों कार्यकर्ता हाथों में झंडा व तख्ती लिए चांडिल बाजार से होते हुए अनुमंडल कार्यालय तक पैदल यात्रा की। इस दौरान 60 - 40 नियोजन नीति नाय चलतो, खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करना होगा, सरना धर्मकोड देना होगा, बंद करो भ्रष्टाचार, आजसू पार्टी जिंदाबाद, हेमंत सरकार हाय हाय इत्यादि नारों से पूरा चांडिल गूंज उठा।
चांडिल अनुमंडल कार्यालय परिसर पहुंचकर न्याय मार्च सभा में तब्दील हो गई। जहां कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ राज्य सरकार के खिलाफ जोर शोर से नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की लूट में मग्न इस हेमंत सरकार को 2024 में विदाई देना होगा। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, आम जनता से साधारण काम के लिए भी रिश्वत मांगी जा रही हैं। राज्य सरकार ने स्वयं तीन लाख का आवास, खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, पांच हजार - सात हजार बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं को 2500 रुपये चूल्हा खर्च आदि देने का घोषणा किया था लेकिन आज स्वयं अपने ही घोषणाओं को पूरा करने में विफल साबित हो गई हैं। हरेलाल महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने साढ़े तीन साल में एक भी जनहित के काम नहीं किया है, केवल राज्य के संसाधनों को लूटने में व्यस्त हैं।विधायक सविता महतो ने विस्थापितों को धोखा दिया : जगदीश महतो......
सभा को संबोधित करते हुए आजसू जिला प्रवक्ता जगदीश चंद्र महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधायक भी अपने झामुमो पार्टी और सरकार के नक्शेकदम पर चल रही हैं और जनता को धोखा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि विधायक सविता महतो ने चांडिल डैम के विस्थापितों को हक़ अधिकार दिलाने का वादा किया था। विस्थापन आयोग गठन करने के नाम पर वोट लेकर विधायक बनी। लेकिन विधायक बनने के बाद क्षेत्र के मुद्दों पर बोलने में उन्हें परेशानी होती हैं। क्षेत्र के मुद्दे सदन में नहीं रखती हैं। जगदीश महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा के विकास और शांति के लिए स्थानीय प्रत्याशी को विधानसभा भेजना होगा।
सभा को नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, चांडिल प्रमुख अमला मुर्मु, ईचागढ़ के पूर्व प्रमुख आलोमनी देवी, बुद्धजीवी मंच के जिलाध्यक्ष योगेंद्र नाथ महतो, बैद्यनाथ महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, गोपेश महतो, संदीप मंडल आदि इस संबोधित किया।सभा समापन के बाद केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में आजसू आजसू प्रतिनिधि मंडल द्वारा चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति, लागू करो, जातीय जनगणना एवं पिछड़ों को आबादी अनुसार आरक्षण, पूर्व में जो जातियां अनुसूचित जनजाति की सूची में थी, उन्हें पुनः अनुसूचित जनजाति में शामिल करने, सरना धर्म कोड, बेरोजगारों के लिए रोज़गार, झारखण्ड के संसाधनों की लूट बंद करने, झारखण्ड आंदोलनकारियों के सम्मान आदि मांगों को शामिल किया गया है।
इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुरुपद सोरेन, नंदन कुंज पात्र, व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चन्दन वर्मा, कुकडू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, सुसेन महतो, बासुदेव प्रमाणिक, प्रवीण महतो, अजय महतो, कार्तिक कालिंदी, जीतू महतो, तुलसी महतो, भगीरथ दास, भरत महतो, गुरुचरण महतो, माधव सिंह मुंडा, काशीनाथ मुंडा, रेणुका पुराण, सुलोचना प्रमाणिक, माधवी सिंह, रेखा प्रमाणिक, प्रदीप गिरी, लक्ष्मीकांत महतो, दामोदर गोप, बिरेन महतो, रामप्रसाद महतो, मागा राम महतो, किरीटी महतो, कलोसोना महतो, शिवेश्वर महतो, रमापति महतो, श्रीकांत महतो, आलोक कुमार, मधुरा कुम्हार, आस्तिक दास समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।



0 Comments