चिल्ड्रन फाउंडेशन ने बताया बाल विवाह के दुष्परिणाम, दिलाई सभी को शपथ


 चांडिल (भास्कर मिश्रा) : कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के  तत्वाधान मे युवा कार्यकर्ता सुकरंजन कुमार और बबिता कुमारी के द्वारा निमडीह प्रखंड के आदरडीह ग्राम स्थित विकास् भवन मे बाल विवाह रोकथाम से संबंधित एक बैठक किया गया। जिसमे क्षेत्र में बाल विवाह को कैसे रोका जाए, बाल विवाह से सम्बंधित क्या - क्या कानूनी प्रावधान है और बाल विवाह के क्या-क्या दुष्परिणाम हो सकते है। उसके बारे मे विस्तृत चर्चा किया गया। साथ हि बैठक में उपस्थित सभी महिलाओ से बाल विवाह से सम्बन्धित शपथ दिलाया गया। ज्ञात हो की उक्त प्रोग्राम मे लगभग 150 से ज्यादा लोगो ने भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से आदरडीह पंचायत के मुखिया श्री सुभाष सिंह और  शिशुपाल, तापस कुमार, दुलाल कुमार, अनिल कुमार, बसंत, कल्पना कुमारी, ज्योत्सना, केशबती सस्ता, लक्ष्मी कुमारी, चिन्तामणी, गायत्री आदि  उपस्थित थे।

चांडिल रिपोर्टर : भास्कर मिश्रा।
9155545300

Post a Comment

0 Comments