चांडिल (भास्कर मिश्रा) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चांडिल नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का आयोजन किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिंहभूम कॉलेज चांडिल के प्राचार्य डॉ0 सरोज कुमार केवर्थ, चांडिल नगर इकाई के नगर अध्यक्ष डॉ0 जे0 के0 सिंह, अभाविप एसएफडी के प्रांत सह संयोजक सनातन गोराई ने विधिवद रूप से पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ सरोज कुमार केवर्थ को अभाविप भारत चिन्ह् युवा मोमेंटो देकर स्वागत किया।इस समोरह को विचार संगोष्ठी की रूप देकर युवाओं के बीच भाषण प्रतियोगिता, संगीत जैसे कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे संगीत एवं भाषण में प्रथम स्थान बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रा राखी पोद्दार को मिला उनको डॉ0 जे0 के0 सिंह द्वारा मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किए गया। वही दूसरे स्थान पर यूजी पांचवी सेम0 के छात्र समीर महतो को प्रो0 अशोक महतो के द्वारा मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
इस दौरान प्राचार्य डॉ0 सरोज कुमार केवर्थ ने वहाँ उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस देश के प्रत्येक कॉलेज, विश्व विद्यालयो में प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर एंव उनके विचारो की याद में मनाया जा रहा है। और ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नई दिशा की रास्ता दिखाता है। वही डॉ0 जे0 के0 सिंह ने कहा की युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ सेवा कार्य गतिविधि में आगे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना है। तो प्रोफेसर अशोक महतो ने कहा की चांडिल क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा में विश्व पटल पर जाना है और हम सभी शिक्षक यही अभिलाषा रखते है। जिसके बाद सनातन गोराई ने कहा की अभाविप विश्व में एक अलग और उत्कृष्ट संगठन है। अभाविप हमेशा से देश और समाज को एक अच्छा नेतृत्वकर्ता देते हैं अभाविप स्वामी विवेकानंद जी के पथ चिन्ह पर चलते है इसलिए भारत को विश्व गुरु बनाने का रास्ता सुदृढ़ होता जा रहे। इस अवसर पर जिला सह संयोजक समीर महतो, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पूजा महापात्र, कॉलेज इकाई मंत्री विकाश महतो, शंभू मोदक, आशुतोष महतो, राखी पोद्दार, राजू हंसदा, पूनम महतो, अक्षय महतो, राजू माझी आदि सैकड़ों युवा तरुनाई उपस्थित थे।


0 Comments