चांडिल (भास्कर मिश्रा) : नौरंगराय सुर्यदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल विद्यालय परिसर मे नवनिर्मित तेज नारायण हॉकी फील्ड और लड़को के लिए निर्मित छात्रावास का उद्घाटन शुक्रवार को नौरंगराय सुर्यदेवी ट्रस्ट से आये हुए बिनोद खैतान और ट्रस्ट के अन्य सदस्यों की उपस्थिति मे हुआ। बता दे कि तेज नारायण हॉकि फील्ड का उद्घाटन संजय खैतान और साधना खैतान के द्वारा किया गया। तो वही लड़को के छात्रावास का उदघटन पदम खैतान के द्वारा किया गया है। इससे पहले कार्यकर्म का शुभारंभ वहा उपस्थित अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप जला कर किया गया।
सभी अतिथि का परिचय विद्यालय के सचिव शिशिर कुमार चटर्जी के द्वारा किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों को विद्यालय के द्वारा गुलदस्ता और शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनो के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। मौके पर ट्रस्ट से चंद्रकला खैतान, निकेत खैतान, दीप्ति खैतान, अनुताम खैतान, सुरेंद्र खैतान, उमा खैतान, मंगला खैतान, संदीप खैतान, मंजरी गुप्ता, समाना डलमिया, अनुपमा डलमिया, अरविंद खैतान, अर्चना खैतान, दीपक खेमका, शोभा खेमका उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल संचालन मे सभी आचार्य और दिदीजी की भूमिका सराहनिय रही।


0 Comments