चांडिल स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ननिहाल में मनाया गया सीएम का 49वाँ जन्मदिन


 चांडिल (भास्कर मिश्रा) : झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन का 10 अगस्त 2024 को 49वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ चांडिल के रुचाप स्थित मुख्यमंत्री के मामा गुरुचरण किस्कू के नेतृत्व मे केक काटकर और स्कूल के छोटे -छोटे बच्चो के बीच कापी-कलम बांटकर बड़े धूमधाम से मनाया गया। झामुमो केंद्रीय सदस्य एंव मुख्यमंत्री के मामा गुरुचरण किस्कू ने केक काटकर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के चित्र को केक खिलाया साथ ही कार्यकर्ताओं ओर बच्चों ने “हैप्पी बर्थडे टू यु हेमंत सोरेन जी” के नारे लगाए। जिसके बाद वहा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई।

इस दौरान झामुमो केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि राज्य के हर वर्ग के लोगो के साथ साथ आदिवासियों और मूलवासियों के हक-अधिकार के लिए झारखंड का बेटा श्री हेमंत सोरेन जी  हमेशा कार्य करते रहें। यही भगवान से प्रार्थना है। उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, जिला संयुक्त सचिव धर्मु गोप, झामुमो मिडिया प्रभार सह जिलाध्यक्ष झाछामो सुदामा हेम्ब्रम, ईचागढ प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, सचिव अभय यादव, झामुमो नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, राजु किस्कू, संतोष किस्कू, बैधनाथ टुडू, स्वपन आदित्यदेव, युवा जिला सचिव दीनबंधु महतो, गुलाप मार्डी, रामनाथ मांझी, सोमाय टुडू, अजय टुडू आदि सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments