नीमडीह के रघुनाथपुर में हुआ एनडीए प्रत्याशी का भव्य पदयात्रा, उमड़ी समर्थकों का जनसैलाब....
चांडिल (भास्कर मिश्रा) : एनडीए उम्मीदवार हरेलाल महतो के पक्ष में रविवार को इंचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर में भव्य पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सामिल हुए। पदयात्रा अमूल्य महतो मेला टांड़ से शुरू होकर पूरे रघुनाथपुर बाजार का भ्रमण किया, पदयात्रा का समापन शहिद निर्मल महतो चौक पर हुआ, जहां सुदेश महतो ने शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। पूरे पदयात्रा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ खूब नारेबाजी की। पदयात्रा के दौरान रघुनाथपुर बाजार के दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने अपने प्रतिष्ठान एवं घर की छतों से सुदेश महतो का अभिवादन किया।
ईचागढ़ की जनता अपने भूमिपुत्र को विजय बनाने को कमर कस चुकी है : सुदेश महतो
सुदेश महतो ने नीमडीह क्षेत्र के मतदाताओं से केला छाप पर वोट देकर एनडीए उम्मीदवार हरेलाल महतो को विजय बनाने का अपील किया। इस दौरान सुदेश महतो ने कहा कि ईचागढ़, नीमडीह, कुकड़ू और चांडिल वीर शहीदों की भूमि है इस भूमि की सेवा के लिए हरेलाल महतो उपयुक्त जनसेवक है। हमने एक दायित्वन एवं कर्मठ जनसेवक को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुदेश महतो ने कहा कि ईचागढ़ की जनता इस बार बदलाव चाहती है तथा अपने भूमि पुत्र को विजय बनाने के लिए कमर कस चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारे संकल्प पत्र जनमुद्दों पर आधारित है हम युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। सुदेश महतो एक सवाल के जवाब में कहते है कि हेमन्त कल्पना में जीते है और हम कल्पनाओ को साकार करने को प्रयासरत है सरकार बनी तो सब पूर्ण होगा। वही विस्थापितों के मुद्दों को भी प्रमुखता से हल करने की बात कही।
मौके पर एनडीए उम्मीदवार हरेलाल महतो ने पदयात्रा में सामिल आजसू एवं भाजपा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एवं जनता के प्रती आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नीमडीह जिला परिषद सदस्य सह आजसू केंद्रीय सदस्य असित सिंह पात्र, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव उर्फ माझी साव, अनिता पारित, विशाल चौधरी, महेश कुंडू, चन्दन वर्मा, प्रभात पोद्दार, दुर्योधन गोप, पप्पू वर्मा, बंसी कुंडी, टिकेन दाँ, अमला मुर्मू , सुलोचना प्रमाणिक, रेखा प्रमाणिक, रेणुका पुरान समेत हजारों कार्यकर्ता सामिल थे।


0 Comments